वैर: गाँव बेरी के मनी राम बाबा के मंदिर पर अज्ञात चोरों ने दान पेटी से की नगदी की चोरी, हलैना थाना इलाके का मामला
मंगलवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार रात के करीब 12 बजे से 4 बजे के बीच गाँव बेरी के मनीराम बाबा मन्दिर पर दान पेटी से पैसों की चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने मनीराम बाबा की मूर्ति के पास लगे बल्ब हटाया गया है और पीछे लगे मैदान में पोल पर बड़ी LED लाइट को भी बंद किया गया । उसके बाद में चोरी की बारदात को अंजाम दिया।