सिकंदरा: मुखबिल गांव के पास आयोजित विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देर रात तक चलता रहा प्रसाद वितरण और गूंजते रहे जयकारे
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के डेरापुर मार्ग स्थित मुखबिल गांव के पास मंगलवार की शाम करीब 4 बजे से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। भंडारे के दौरान