ऊंचाहार: एनटीपीसी में कार्यरत डिप्टी मैनेजर बने भारतीय पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान, खुशी की लहर
ऊँचाहार क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परियोजना में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत आलोक शर्मा को डीएफसी इंडिया की चयन समिति ने भारतीय पैरा क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है।श्रीलंका की शारीरिक क्रिकेट एसोसिएशन के निमंत्रण पर 3 से 5 अप्रैल तक कोलंबो में टी -20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा।उनके चयन के बाद एनटीपीसी के सहकर्मियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।