सरकारी गौशालाओं में गौवंशों की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्योंडी गांव की गौशाला से सामने आए वायरल वीडियो में मृत गौवंशों को कुत्तों द्वारा नोचे जाने के दृश्य बेहद भयावह हैं। इसे लेकर आल्हा गौरक्षा समिति ने बुधवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।