सुपौल: सुपौल में अपराध नियंत्रण को लेकर सुपौल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान जारी
Supaul, Supaul | Jul 4, 2026 पुलिस अधीक्षक, सुपौल के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।