जलेसर: गांव नगला सुखदेव में श्रीराम कथा में पहुंचे डीएम, राम राज्याभिषेक प्रसंग में भक्त शरण महाराज ने दिया आशीर्वाद
Jalesar, Etah | May 29, 2026 एटा जलेसर तहसील क्षेत्र के नगला सुखदेव स्थित मंदिर श्री देवलोक धाम में आयोजित भव्य श्री राम कथा का धार्मिक आयोजन इन दिनों क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के कथा स्थल पहुंचने पर आयोजकों एवं