बुलंदशहर: बाईपास रमपुरा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने बैठक कर किया संगठन का विस्तार
बुलंदशहर नगर के बाईपास रमपुरा स्थित भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए त्रिलोक लोधी को ग्राम संयोजक पहाड़पुर और मनोज को जिला अध्यक्ष विकलांग प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है,बैठक शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे प्रारंभ हुई।