जोगापट्टी: दरवलिया गांव, योगापट्टी में दर्दनाक सड़क हादसा: पशु नाद से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर घायल
योगापट्टी थाना क्षेत्र के दरवलिया गांव में आज 31जनवरी शनिवार शाम करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे पशुओं के लिए बने नाद से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। घायलों की पहचान अमैठिया गांव निवासी