कलान: कलान में महर्षि कश्यप पार्क का लोकार्पण, बच्चों और नागरिकों को मिली नई सौगात
शाहजहांपुर जिले के कलान नगर पंचायत में नवनिर्मित महर्षि कश्यप पार्क का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप तथा विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार शाम के समय संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने नारियल फोड़कर व महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्क को जनता को समर्पित किया