बदायूं: बीरमपुर गांव में बंदरों की घुड़की से छत से गिरकर युवक की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jan 13, 2024 बदायूं की दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर गांव के 32 वर्षीय मनोज पुत्र राम प्रकाश शुक्रवार को अपने घर की छत पर खाना खा रहा था। अचानक बंदर आ गए। बंदरों ने मनोज घुड़की दी। बंदरों से बचने के लिए मनोज छत पर भागा और फिर मनोज की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजन मनोज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मनोज के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया।