दरभंगा: अलीनगर विधानसभा से मैथिली ठाकुर की जीत, भाजपा के अमित शाह, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
अलीनगर विधानसभा में भाजपा की जीत के बाद मैथिली सहित कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मैथिली ठाकुर ने जीत को भाजपा शीर्ष नेतृत्व के समर्पित बताते हुए कहा कि अमित शाह, जे.पी. नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और नेतृत्व का ही परिणाम है कि जनता ने भाजपा को एक और मजबूत जीत दी है।