गभाना: हाइवे कटरा मोड़ पर ट्रक की टक्कर से टैंकर पलटा, हादसे में चालक घायल हुआ
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर कटरा मोड़ के पास सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वीरपाल हाथरस के मुरसान निवासी हैं और शिकारपुर से पेट्रोल खाली कर मथुरा की ओर जा रहे थे।