पटना ग्रामीण: अशोक राजपथ में होली मिलन समारोह में शामिल हुई बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह
क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इस आयोजन में राजपूत समाज के शहर के जाने-माने डॉक्टर्स और इसी समाज से आने वाली बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह भी शामिल हुई। मौके पर सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।