बलौदा: कोसमंदा गांव में बाइक ने पैदल चल रही महिला को मारी टक्कर, हादसे में महिला को आई चोट, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव में बाइक ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी है. हादसे में महिला को चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक कमरीद गांव की ओर से चांपा की ओर जा रहे थे. तभी कोसमंदा गांव पहुंचे हुए थे.