डीडवाना: दौलतपुरा में एक साथ मिले 12 मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर, मचा हड़कंप, मोरों का कराया गया पोस्टमार्टम
डीडवाना के नजदीकी ग्राम दौलतपुरा से एक बड़ी खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार एक साथ 12 राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची एवं पूरी जानकारी ली। रेंजर ममता ने जानकारी देते हो बताया कि सभी मोरों का पोस्टमार्टम करवाया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा।