बक्सर: वेतन निकासी नहीं करने वाले जिले के तीन इंस्पेक्टर समेत 9 दरोगा पर SP ने किया स्पष्टीकरण, एक सप्ताह में मांगा जवाब
Buxar, Buxar | Sep 1, 2024 बक्सर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने यातायात थाना समेत जिले के विभिन्न थानों में तैनात वैसे पुलिस पदाधिकारियों से जवाब तलब किया है, जिन्होंने पांच-छह माह से अपने वेतन की निकासी नहीं की है. इनसे एसपी ने पूछा है कि वेतन नहीं निकालने के बाद भी आप अपनी जीविका कैसे चला रहे हैं. इससे पुलिस कार्यालय को अवगत कराएं.