डौण्डीलोहारा: दानपेटियों का ताला तोड़कर 7000 की चोरी, 3 दानपेटियों के पैसे को अज्ञात चोरों ने किया पार, जांच में जुटी पुलिस
स्वप्निल तिवारी वार्ड क्रमांक 6 दल्ली राजहरा निवासी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दिनांक 24 जनवरी को सुबह वार्ड क्रमांक 8 राजहरा स्थित राम मंदिर के दानपेटी मे से रूपये चोरी होने की सूचना पर वहां पर गया देखा तो मंदिर परिसर मे स्थित हनुमान मंदिर और शिव मंदिर मे रखे दानपेटियों का कुंडी टूटा हुआ था तथा उसमें रखे दान के रूपये नहीं थे ।