घोड़ाडोंगरी: भीषण गर्मी में मानव सेवा: संचयिता महिला मंडल ने राहगीरों के लिए शुरू किया शीतल जल प्याऊ
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए संचयिता महिला समिति पाथाखेड़ा ने राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था शुरू की है। झंकार महिला मंडल वेकोलि नागपुर के तत्वाधान में शोभापुर कॉलोनी मार्केट स्थित एसबीआई बैंक के पास प्याऊ का शुभारंभ किया गया, जहां से प्रतिदिन राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।