सीतापुर के संग्रामपुर में खेत में पानी लगाने गए किसान अवधनरेश की ठंड लगने से आज रविवार की सुबह 11 बजे मौत हो गई।।परिजनों ने बताया कि अवधनरेश बीते शनिवार की रात्रि में खेत में पानी लगाए थे ,और घर आने पर पेट दर्द हुआ तो परिजन अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।