बिरसा: गढ़ी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पराग पाण्डेय का यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री रहे मौजूद
यज्ञोपवीत_संस्कार सनातन संस्कृति में संस्कारयुक्त जीवन के मंगलमय शुभारंभ का पावन अवसर माना जाता है। इसी कड़ी में गढ़ी मे पराग पाण्डेय का यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार पारिवारिक वातावरण में विधि विधानपूर्वक सोमवार लगभग दोपहर 12 बजे सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम गंगोत्री धाम के आचार्य स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज (उज्जैन) एवं विद्वान आचार्यों के मंगलाचरण तथा वै