हजरतगंज में सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जूता पॉलिश कर मनाया बेरोजगारी दिवस
Sadar, Lucknow | Sep 17, 2025 आज बुधवार की दोपहर 12:00 लगभग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित विधायक निवास पर जूता पालिश करके विरोध जताया। 'नो मोर बीजेपी' का नारा लगाया। समाजवादी पार्टी के सदस्य जय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को जुमले वाली पार्टी है।