महाराजगंज: करमगंज के पास अनियंत्रित ऑटो और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर
16 जून मंगलवार की दोपहर 2 बजे एक अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था मे देखकर राहगीरों ने सूचना आसपास के लोगों को देने के साथ एंबुलेंस को दी। युवक को बछरावां अस्पताल पहुंचाया गया ,जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।