पांकी: औका के मध्य विद्यालय में भाकपा की बैठक, जमीन, भ्रष्टाचार और किसानों की परेशानी पर हुई चर्चा
Panki, Palamu | Jun 23, 2025 भाकपा ने पांकी अंचल के ताल पंचायत के औका के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार दोपहर 3 बजे ग्रामीणों की आमसभा की। अध्यक्षता गनौरी भुइयां ने की। बैठक में ग्राम-औका-खजूरी, मतुली, करार, आबुन, गिड़ी, छापर सहित दर्जनों गांव के लोग उपस्थित थे, जिनकी समस्याओं से भाकपा नेता अवगत हुए। जमीन, भ्रष्टाचार, किसानों की परेशानी, किचन शेड के जर्जर मामला उठाया गया।