लोहरदगा: बरवा टोली के समीप विधायक कार्यालय से कांग्रेसी नेता रोहित उरांव के सौजन्य से किया जा रहा जर्सी का वितरण
लोहरदगा विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के पुत्र कांग्रेसी युवा नेता रोहित उरांव के सौजन्य से विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के द्वारा लोहरदगा प्रखंड के ग्राम अरकोसा जमुरा टोली गांव के युवा खिलाड़ियों को जर्सी वितरण किया गया।इस मौके पर धर्म गुरु अजय बाबा,पुनैय उरांव,ज्ञानदेव उरांव,संदीप उरांव,विकास उरांव,विजय उरांव एवं अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।