विभूतिपुर: नरहन स्टेट बैंक के कर्मी उदय कुमार इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हारे, 5 दिन तक रहे थे अस्पताल में भर्ती
5 दिनों तक इलाज में रहने के बाद अपनी जिंदगी की जंग बैंक कर्मी उदय कुमार हार गए ।बताया जाता है कि विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के नरहन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में कार्यरत उदय कुमार बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।