बबेरू: अरथरा गांव में शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी से एक युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया रिफर
Baberu, Banda | Jul 1, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी विजय लाल पुत्र किरतनिया वर्मा उम्र 22 वर्ष यह आज बुधवार को अरथरा गांव बरात मे सम्मलित होने आया था,आज शाम बारात की रस्में आधा की जा रही थी, तभी आतिशबाजी से एक पटाखा छूटा जिससे युवक के सीने मे लगा जिससे गंभीर रूप से घायल गया, जिसको परिजनों ने सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया, जहाँ पर उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर दिया।