दुधि: केवाल गांव में ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवल गांव में सोमवार को खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से 30 वर्षीय मुस्तफा की नीचे दबने से मौत हो गई। मुस्तफा मुहर्रम की छुट्टियों में सूरत से घर आया था और मंगलवार को उसे वापस काम पर लौटना था।मृतक के पिता अजमेरउद्दीन ने बताया गांव की एक महिला उनके घर आई थी। मुस्तफा की तबीयत ठीक नहीं थी।