रामानुजगंज: बुद्ध पूर्णिमा पर सामूहिक हवन, आध्यात्मिक वातावरण गूंजा
रामानुजगंज शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कनहर नदी तट स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर परिसर में पतंजलि कायाकल्प योग कक्षा द्वारा भव्य सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र अग्नि के बीच सैकड़ों साधकों ने विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ आहुति अर्पित की। योग कक्षा संचालिका आरती वाजपेई ने बताया