महोबा जनपद के खरेला कस्बे में मुख्य बाजार को जोड़ने वाली जर्जर सड़क का मामला विधान परिषद में गूंजा है। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने थाना के बगल से मैन रोड होते हुए मंगली बाजार तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क के सीसी निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि यह मार्ग नगर पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है, जिससे रोजाना भारी आवागमन होता है।