मुख्य चिकित्साधिकारी महोबा डॉ. आशाराम के निर्देशन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर के अधीक्षक डॉ. पवन राजपूत की देखरेख में रविवार को अजनर एवं खमा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अजनर में डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. वैशाली सोनी, लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र तथा स्टाफ नर्स भगवती, एएनएम नीतू एवं टीम ने खमा मिलाकर 102 मरीजों का स्वास्थ परीक्षण किया।