गिरिडीह: नशा मुक्ति अभियान के तहत गिरिडीह नगर निगम ने जागरूकता रैली निकाली, शहरवासियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को 8 बजे गिरिडीह नगर निगम द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन नगर निगम कार्यालय से किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।