आरा: काजी टोला में सोन नदी में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 17, 2024 सोन नदी में नहाने के दौरान किशोर गहरे पानी मे डूब गया। इलाज के लिए किशोर को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर संदेश थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव के निवासी जय प्रकाश चौधरी का पुत्र रोहित कुमार था। मृतक के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजन ले गए।