आरा: लोदीपुर के समीप बहन के छेका के लिए खरीददारी करने गए भाई की अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 17, 2024 बहन के छेका(सगाई) के लिए खरीदारी करने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान युवक की हुई मौत। मृतक संदेश थाना क्षेत्र के खनगाव गांव के रहने वाले पप्पू रवानी का पुत्र गोलू कुमार था। लोदीपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से वो गम्भीर रूप से जख्मी हो गया था। सदर अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गई।