बांसवाड़ा: चिड़ियावासा मे वंदे गंगा जल अभियान रैली का आयोजन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिडियावासा के विधार्थीयों ने सोमवार सुबह 10 बजे हिंदुस्तान स्काउट गाइड एवं विद्यालय के संयोजन में वंदे गंगा जल अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को जल के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर की सफाई ,एवं छात्रों ने निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साह दिखाया। इस अवसर विद्यालय स्टाप मौजूद रहा।