घोड़ाडोंगरी: तेज तूफान का कहर: घोड़ाडोंगरी में दीनू ढाबे की छत उड़ी, बड़ा हादसा टला, संचालक को नुकसान
रविवार सुबह 10 बजे क्षेत्र में आए तेज तूफान ने अचानक तबाही मचा दी सालिढाना के पास स्थित दीनू ढाबे की छत तेज हवाओं के कारण उड़ गई जिससे ढाबा संचालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा घटना के समय ढाबे पर हलचल कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया जिससे सभी ने राहत की सांस ली प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ तूफान जैसी स्थिति बन गई