कटनी नगर: विजयदशमी पर्व पर नीलकंठ पक्षी के दर्शनों को उमड़ा जन सैलाब रपटा पेट्रोल पंप रोड और जुहला-जुहली रोड पर हुए नीलकंठ दर्शन
दशहरा पर्व के अवसर पर आज मंगलवार शाम 5 बजे रपटा पेट्रोल पंप रोड और जुहला-जुहली से सुर्खी टैंक की ओर जाने वाली सड़क पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने लोगो की भीड़ यहां लगी रही अंततः इसी सड़क पर एक आम के पेड़ पर नीलकंठ पक्षी दिखते ही लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी इस दौरान इस सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हुई जैसे ही नीलकंठ पक्षी के दर्शन हुए लोगो ने नीलकंठेश्वर के जयकारे लगाए।