भरथना: भरथना तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में CDO ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 38 शिकायतें आई, 2 का निस्तारण हुआ
भरथना तहसील में शनिवार सुबह दस बजे से दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीङीओ अजय गौतम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। संपूर्ण समाधान में लगभग 38 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, अन्य शिकायतों का निस्तारण करने के लिए सीडीओ ने टीम गठित कर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं ।