शाहकुंड: शाह कुंड प्रखंड के मकन्दपुर पंचायत के हरपुर गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत
हरपुर निवासी रुडो देवी पति विष्णु मंडल धान के रोपाई करने के दौरान अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात में रुदोदेवी गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाह कुंड लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुचना पर थाना पुलिस पहुंचकर शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।