अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को 12:00 बजे आयोजित प्रखंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण सह खेत बचाओ अभियान के दौरान किसानों ने बीज उपलब्ध नहीं होने की समस्या उठाते हुए नाराजगी जताई। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।