बहेड़ी: ग्राम पुनई में घर के बाहर खड़ी कार को हटाने में देरी पर युवक ने की गाली-गलौच, हाथ में बंका लिए वीडियो हुआ वायरल
थाना क्षेत्र के ग्राम पुनई निवासी राहुल कुमार पुत्र लालाराम के मुताबिक बीते रोज़ 27 मार्च को सुबह करीब 9 बजे वो अपने घर में नहा रहा था और उसकी कार उसके घर के सामने होली चौराहे पर खड़ी थी राहुल कुमार के मुताबिक चौराहा काफी बड़ा है और कार खड़ी होने के बावजूद निकलने के लिए रास्ता बचा हुआ था आरोप है कि उसके घर के सामने रहने वाला युवक आया और गाली गलौच करने लगा।