गुरारू: गुरारू के प्राथमिक विद्यालय रामपुर से बोरवेल मोटर चोरी, केस दर्ज
Guraru, Gaya | Jul 8, 2026 नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामपुर से बोरवेल की मोटर चोरी हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने प्रधान शिक्षक को सूचना दी। प्रधान शिक्षक शमशाद अहमद ने बताया कि मैं रामपुर प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित हूं।ग्रामीणों से फोन पर सूचना मिली कि विद्यालय में लगा बोरवेल का मोटर अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। सूचना पर जब मैं विद्यालय पहुंचा तो मोटर गायब मिला