सीतामऊ: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार, चार की मौत; दो गंभीर
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में 25 जून सुबह करीब 11 बजे दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रेनॉल्ट ट्राइबर कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और राहगीरों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चार को मृत घोषित किया गया,