आगामी 26 जनवरी को पतराहातू के राडू नदी तट पर आयोजित होने वाले किसान मेला सह टुसू मेला को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने मेले में जुआ एवं शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक समेत कई वरीय पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है।