श्योपुर। शहर के बंजारडैम के पास स्थित सनाढ्य ब्राह्मण छात्रावास में रविवार को दोपहर 02 बजे सनाढ्य ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ ही संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तरुण उपाध्याय (श्यामपुर वाले) को सनाढ्य ब्राह्मण नवयुवक मंडल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।