हरदा: ग्राम पोखरनी के पास मधुमक्खियों का हमला, बारात पर टूटा कहर, 11 घायल
Harda, Harda | Apr 2, 2026 जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरनी के पास बारात में जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में तीन महिलाओं सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।