जमुई जिले के सिकंदरा में सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार ई- रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को सुन्नी उलेमा बोर्ड के जिला सचिव जियाउल रसूल गफ़्फ़ारी के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में युवक का इलाज चल रहा है।