मांझी: रील बनाते समय सरयू नदी में डूबा युवक, स्थानीय युवकों की बहादुरी से बची जान
Manjhi, Saran | May 19, 2026 मांझी के रामघाट पर सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। मंगलवार को अपने रिश्तेदारों के साथ घाट पहुंचे युवक ने वीडियो शूट के दौरान अटल घाट से सरयू नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में पहुंचते ही वह डूबने लगा तभी वीडियो बना रहे उसके मित्र ने शोर मचाया। जिसे स्थानीय युवक रंजीत कुमार यादव एवं लक्ष्मण राम नदी में कूद कर उसकी जान बचा ली।