शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रधानमंत्री से की शिकायत, समानता के नाम पर सामान्य वर्ग से भेदभाव का आरोप यूजीसी द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए नियमों को लेकर देशभर में असंतोष का माहौल है। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार सुखवाल और अर्पित पुरी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इन नियमों का कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि यूजीसी की वर्तमान नीति संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 में निहित समानता और समान अवसर के सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन करती है। इन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी द्वारा गठित इक्वल अपॉर्च्युनिटी कमेटी (EOC) जैसी महत्वपूर्ण समितियों में सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व से बाहर रखा गया है, जिससे यह