मरवाही: 38 दिन बाद तीन जंगली हाथियों की छत्तीसगढ़ के मड़वाही रेंज में वापसी, वन विभाग हुआ अलर्ट
मध्यप्रदेश के जैतहरी और अनूपपुर क्षेत्र में 38 दिनों तक विचरण करने के बाद तीन जंगली हाथियों का दल रविवार को फिर छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर मरवाही वन परिक्षेत्र पहुंच गया। हाथी मालाडांड के पास बांस प्लांटेशन में कुछ समय तक रुके, जबकि रविवार शाम 7 बजे उनका मूवमेंट घिनौची की ओर रहा। हाथियों की वापसी के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए आसपास के गांवों म