अनूपपुर: कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले में पति और सास को किया गिरफ्तार
नवविवाहिता हेमा वंशकार की संदिग्ध मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति राज वंशकार और सास ज्योति वंशकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से मृतका को दहेज में 2 लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष के बयान के आधार पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न मामला दर्ज ।